'रूसी सैनिकों ने बर्बरता ही सारी हदें पार कर दी' जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की सेना को दुनिया की सबसे बर्बर सेना करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सके सैनिकों के पास जो भी हथियार उपलब्ध हैं, वे यूक्रेन के खिलाफ उन सभी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा, “रूसी सैनिकों ने बर्बरता ही सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने हर उस व्यक्ति और वस्तु को निशाना बनाया है, जो यूक्रेन के खिलाफ उनके संघर्ष का सामना करने में मददगार हैं।“ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने केवल सैन्य स्थलों पर हमले करने के रूसी दावों को खारिज किया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने जहांगीरपुरी हिंसा की निंदा की

उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकआवासीय क्षेत्रों को लगातार निशाना बनाकर आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, इस युद्ध में रूसी सेना खुद को विश्व इतिहास में दुनिया की सबसे बर्बर और अमानवीय सेना के रूप में दर्ज करा रही है। उन्होंने पश्चिमी देशों से जल्द से जल्द हथियारों की आपूर्ति करने की अपील करते हुए कहा, अगर हमें अभी हथियार मिलते हैं तो हम उनकी मदद से हजारों लोगों की जान बचा सकते हैं। अन्य घटनाक्रम -यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में विस्थापित लोग ल्वीव के अपार्टमेंट में शरण लेना चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ईस्टर के मद्देनजर यूक्रेन में चार दिन के युद्ध-विराम का आग्रह किया है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्वी यूक्रेन में रूस के आक्रमण ने इस यूद्ध को और हिंसक एवं विध्वंसकारी बना दिया: संरा प्रमुख

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आगामी कुछ दिनों में यूक्रेन के लिए एक नए सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। इसके तहत कीव को अतिरिक्त तोपें और गोला-बारूद प्रदान किया जा सकता है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि रूसी बलों से निपटने में मदद देने के लिए कनाडा यूक्रेन को बड़ी संख्या में तोपें भेजेगा।  अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि सेवामुक्त किए गए चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र और यूक्रेन के परमाणु नियामक के बीच संपर्क के लिए सीधी फोन सेवा बहाल कर दी गई है। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण के कारण संभावित वैश्विक खाद्य संकट से निपटने के लिए मंगलवार को दुनिया के विभिन्न देशों के वित्त मंत्रियों से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Formula 1 का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के खतरे के बीच Bahrain और Saudi की रेस कैंसिल

Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट को अलविदा, अब संभालेंगे Pakistan Test Team के Head Coach की बड़ी जिम्मेदारी!

West Bengal Elections Date | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, 4 मई को आएगा फैसला, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदान

Failed ATM Transaction पर Axis Bank को फटकार, Consumer Court ने 8 साल बाद दिलाया इंसाफ और मुआवजा