स्पेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के बीच यूक्रेन में रूस के हमलों में तीन नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

कीव। यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में कम से कम तीन और नागरिकों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अपने देश और यूरोपीय संघ के समर्थन को दर्शाते हुए कीव की यात्रा शुरू की है। यूक्रेन की संसद को दिए संबोधन में सांचेज ने कहा, ‘‘जब तक यह युद्ध चलेगा, हम आपके साथ रहेंगे।’’ उनके संबोधन के दौरान कई बार संसद सदस्यों ने खड़े होकर उनका सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यूक्रेन पर रूस के गैरकानूनी और अनुचित आक्रमण के खिलाफ यूरोपीय संघ तथा यूरोप के दृढ़ संकल्प को व्यक्त करने के लिए यहां आया हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Twitter: 600ट्वीट पढ़ने की दैनिक सीमा तय होने के बाद उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की

खेरसॉन के गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुदिन ने बताया कि दक्षिणी खेरसॉन में शुक्रवार और शनिवार रात को हमले में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। संभावित शांति वार्ता के संदर्भ में सांचेज ने कहा, ‘‘शांति वार्ता के लिए शर्तें और वक्त केवल यूक्रेन तय कर सकता है। अन्य देश तथा क्षेत्र शांति योजनाओं का प्रस्ताव दे रहे हैं। उनकी भागीदारी काफी सराहनीय है लेकिन हम पूरी तरह से उन्हें स्वीकार नहीं कर सकते।’’ जेलेंस्की ने संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन के लड़ाकू पायलटों के लिए पश्चिमी देशों के प्रशिक्षण पर कोई स्पष्टता न होने को लेकर निराशा जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कुछ सहयोगी इस प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

Ashes 2027 के साथ WTC Final की तारीखों का ऐलान, The Oval में सजेगा टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच

Health Tips: किडनी को Healthy रखने के लिए छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना Silent Killer साबित हो सकती है आपकी Diet

Google vs Meta AI Battle: Sundar Pichai ने $950 Million के निवेश से विरोधियों की बोलती बंद की