यूक्रेन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी बमबारी का डर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2022

कीव, 24 अगस्त (एपी)। यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस और इस पर रूसी हमले के छह महीने पूरे होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूक्रेन वासियों में मास्को के हमले का डर दिखा। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस विशिष्ट सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को छुट्टी के दिन निशाना बना सकता है। अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है। अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले शुरू करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

डारिया की एसयूवी में रिमोट से नियंत्रित विस्फोटक उपकरण के जरिये शनिवार की रात विस्फोट किया गया था। इस हमले के वक्त डारिया मॉस्को के बाहरी इलाके में गाड़ी चला रही थीं। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्ज्या में व्यापक हमले का भय व्याप्त है। इस क्षेत्र में लगातार गोलाबारी और लड़ाई ने परमाणु युद्ध की आशंका पैदा कर दी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार देर रात परमाणु खतरे के बारे में चेतावनी दी, खासकर जब से रूस ने युद्ध की शुरुआत में अपने बड़े परमाणु शस्त्रागार की ओर इशारा किया। मौत और विनाश के बीच उम्मीद की एक किरण दिख रही है। गत फरवरी में सभी पेशेवर फुटबॉल मैच पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन कीव में मंगलवार से एक नया लीग सीजन शुरू हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी