रूसी अदालत ने मानहानि मामले में पत्रकार को एक ब्लॉगर को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

मॉस्को| रूस की एक अदालत ने एक खोजी पत्रकार को एक डच ब्लॉगर को मुआवजे के रूप में 1,56,000 रूबल (2,155 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान करने का आदेश दिया है। पत्रकार ने ब्लॉगर पर आरोप लगाया था कि उसके रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी से संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: पंडोरा पेपर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी लोगों समेत 700 से अधिक लोगों के नाम

डोब्रोखोतोव लातविया की समाचार साइट ‘द इनसाइडर’ के प्रधान संपादक हैं। डच ब्लॉगर मैक्स वैन डेर वेरफ ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जब डोब्रोखोतोव ने दावा किया था कि वह रूस समर्थित विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन के एक हिस्से पर मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 17 को 2014 में गोलीबारी कर गिराने के बारे में वैकल्पिक विमर्श फैलाने के लिए रूसी सैन्य खुफिया के साथ सहयोग कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं का कहना है कि रूस ने विमान भेदी मिसाइल लांचर मुहैया कराया जिसने विमान को मार गिराया, जिसमें सवार सभी 298 लोग मारे गए। रूस ने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और कई अन्य स्पष्टीकरण दिए थे।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद के गांधी आश्रम से पत्रकार को हिरासत में लिया गया, कुछ घंटों बाद छोड़ा गया

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान