Russian की अदालत ने देश के शीर्ष स्वतंत्र अखबार को बंद करने के फैसले को सही ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2023

मास्को की एक अदालत ने देश के शीर्ष स्वतंत्र अखबार का लाइसेंस रद्द करने के अपने पुराने फैसले को मंगलवार को बरकरार रखा। यह अखबार बरसों से क्रेमलिन के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाए हुए था। गौरतलब है कि अदालत का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जबकि सरकार उसके खिलाफ और विपरीत रूख रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रशासन द्वारा पिछले साल बंद किए जाने से पहले तक रूस के सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र अखबार रहे ‘नोवाया गजट’ के खिलाफ मास्को सिटी कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने वाला है।

अदालत ने मास्को की जिला अदालत के सितंबर के फैसले के खिलाफ ‘नोवाया गजट’ की अपील खारिज कर दी। जिला अदालत ने अपने आदेश में ‘नोवाया गजट’ का लाइसेंस रद्द करने वाली रूस के मीडिया नियामक की याचिका को मंजूरी दी थी। नियामक ने अखबार पर समय पर अपना ‘न्यूजरूम चार्टर’ प्रशासन को देने में असफल रहने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि ‘नोवाया गजट’ ने इससे इंकार करते हुए इसे स्वतंत्र आवाज को दबाने का प्रशासन का प्रयास बताया था। अखबार के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधान संपादक दमित्रि मुरातोव ने मंगलवार को आए फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘उन मुट्ठी भर लोगों के हित में है जो देश को सिर्फ प्रोपगैंडा दिखाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई