पाकिस्तान को लगा झटका, 370 हटने पर रूस ने दिया भारत का पूरा साथ

By निधि अविनाश | Aug 28, 2019

दिल्ली। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को दोबारा लगा है झटका, रूसी राजनयिक निकोले कुदाशेव ने भारत का साथ देते हुए कहा है कि अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है। यह भारत का आंतरिक मामला है। अगर कशमीर मसले को हल करना है तो भारत और पाकिस्तान को शिमला और लाहौर समझौते के तहत बात करनी होगी। हमारे विचार भारत जैसे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बौखलाए पाकिस्तान ने फिर दी Air Space बंद करने की धमकी, कराची में तीन रूट बंद

साथ ही भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विवाद में रूस की कोई भूमिका नहीं है, जब तक कि दोनों मध्यस्थता नहीं मांगते। उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बंद दरवाजे के कार्यक्रम के दौरान, हमने दोहराया कि कश्मीर भारत का एक आंतरिक मुद्दा है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री