रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov की USSR स्वेटशर्ट वायरल, चर्चा का विषय बनी

By एकता | Aug 15, 2025

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का अलास्का के एंकोरेज में आगमन चर्चा का विषय बन गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली 'उच्च दांव' वाली वार्ता में शामिल होने के लिए लावरोव 'यूएसएसआर' (USSR) लिखे हुए स्वेटशर्ट पहनकर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: अलास्का में Vladimir Putin से मिलने से पहले Donald Trump बोले, पहले 5 मिनट में तय होगा सब!

लिथुआनिया के पूर्व विदेश मंत्री गेब्रियलियस लैंड्सबर्गिस ने 'एक्स' पर इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'USSR स्वेटशर्ट पहने वार्ताकार ने कहा, हमें बस आधा यूक्रेन दे दो और हम वादा करते हैं कि हम रुक जाएंगे।'

रूसी फैशन ब्लॉगर्स ने बताया कि यह स्वेटशर्ट $120 की है और इसे चेल्याबिंस्क के एक ब्रांड सेल्सोवेट ने बनाया है। यह ब्रांड 'सोवियत विरासत' से जुडे कपडे बनाने के लिए जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का