Russia में सैन्य परिवहन विमान क्रैश, सभी 19 सवारों की गई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

रूस का एक सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में विमान के उपकरणों में खराबी आने की बात सामने आई है।

‘एएन-12’ विमान मॉस्को से करीब 3,000 किलोमीटर पूर्व में केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मंत्रालय ने बताया कि चालक दल के सदस्यों समेत उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। वायुसेना के विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

आमतौर पर ‘एएन-12’ विमान के चालक दल में छह सदस्य होते हैं। ‘एएन-12’ सोवियत संघ में निर्मित चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक के उत्तरार्ध से किया जा रहा है। इस मॉडल के 1,000 से अधिक विमान बनाए गए थे और इनमें से कुछ अब भी रूस तथा अन्य देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Quality: दिल्ली में AQI 204 पर पहुंचा, 11.6 डिग्री के साथ सीजन की सबसे ठंडी सुबह

कुछ चीजें ठंडी ही परोसी जानी चाहिए...: लतीफ भट के खात्मे के बाद CRPF प्रमुख का कड़ा संदेश, बोले- तुम भाग तो सकते हो पर छिप नहीं सकते

Nayanthara Birthday: डायना मरियम से लेडी सुपरस्टार बनने तक, बेहद दिलचस्प है नयनतारा का फिल्मी सफर

Latif Bhat Killed Kulgam | कुलगाम मुठभेड़ में आतंक का खौफनाक अंत! CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, वीडियो कॉल पर सरेंडर से किया था इनकार