रूसी मिसाइल ने एक अन्य बहुमंजिली आवासीय इमारत को बनाया निशाना, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2023

रूस ने मध्य यूक्रेन के क्रीवी रिह शहर में मिसाइल हमले किये, जिसके कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि शहर की एक बहुमंजिली इमारत दो प्रक्षेपास्त्रों के निशाने पर आ गई, जिससे चौथी और नौवीं मंजिल के बीच के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है तथा एक विश्वविद्यालय की इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। क्रिवी रिह राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की का गृहनगर है तथा यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में स्थित है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘हाल के दिनों में, दुश्मन लगातार शहरों, शहर के केंद्रों पर हमला कर रहा है और नागरिक वस्तुओं और आवासों को निशाना बना रहा है।’’ ज़ेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया बयान में कहा, ‘‘लेकिन यह आतंक हमें डरा नहीं पाएगा या हमें तोड़ नहीं सकेगा।’’ इस बीच, यूक्रेन ने युद्ध को रूस के अंदर तक ले जाने की कोशिश की है और कथित तौर पर मॉस्को जैसे दूरस्थ लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्रेमलिन से कुछ मील (किलोमीटर) दूर रविवार को हुए नवीनतम हमले में दो कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा