Russia के संसदीय शिष्टमंडल ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, एक्स पर ओम बिरला ने पोस्ट कर जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की कार्यवाही देखने के लिए संघीय विधानसभा के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण यात्रा के तहत प्रतिनिधिमंडल भारत में है। लोकसभा को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आप सभी को यह सूचित करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे विशिष्ट सम्मान बॉक्स में रूसी संघ के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष, व्याचेस्लाव वोलोडिन वोलोडिन के नेतृत्व में रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित है। मैं अपनी ओर से और सदन की ओर से प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करता हूं।

इसे भी पढ़ें: 1, दो, 3...भारत के कई दुश्मनों पर ट्रंप ने कर दी बड़ी स्ट्राइक, कोई छूट तो नहीं गया?

रूस के स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के इस दौरे में भारत रूस कई महत्वपूर्ण मामलों पर बात करेंगे। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे की तारीख जल्द ही सामने आ सकती है। इस दौरे में दोनों देशों के डेलिगेशन के बीच व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में बड़ी बातचीत की तैयारी है। रूस की संघीय विधानसभा के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संसदीय संबंधों को बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया जो समग्र दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य