रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी मारिया की शादी टूटी, क्या यूक्रेन की वजह से अलग हुए उनके पति

By निधि अविनाश | Mar 24, 2022

रूस और यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस युद्ध के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनका परिवार काफी सुर्खियों में आ गया हैं। एक खबर के मुताबिक,दावा किया जा रहा है कि, पुतिन की बेटी मारिया का तलाक हो गया है और वह अपने पति से अलग हो गई हैं। मारिया की शादी डच बिजनसमैन से हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की निर्वासित खोजी पत्रकार सर्गेई केनेव के हवाले से दावा किया  जा रहा है कि, पुतिन की बेटी मारिया वोरोत्सोवा की शादी टूट गई है और वह अपने पति से अलग हो गई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि, कब और किस कारणों से दोनों अलग हुए है। कयास लगाए जा रहे है कि, पुतिन की बेटी की शादी टूटने की वजह कहीं रूस और यूक्रेन का युद्ध तो नहीं। अगर ऐसा है तो इस युद्ध का असर अब पुतिन के परिवार पर भी पड़ रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी  मारिया वोरोत्सोवा बच्चों में होने वाली दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों की डॉक्टर हैं। मारिया की शादी पश्चिमी देश में हुई थी। खोजी आउटलेट द इनसाइडर के निर्वासित संपादक रोमन डोब्रोखोतोव ने भी दावा किया है कि पुतिन की बेटी डॉ मारिया वोरोत्सोवा अब अपने डच व्यवसायी पति जोरिट फासेन से अलग हो रही हैं और दोनों तलाक ले रहे है। इसको लेकर ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है लेकिन पुतिन की बेटी का तलाक क्यों हुआ इसका इशारा यूक्रेन युद्ध की ओर जा रहा है। पुतिन की बेटी से पहले उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि, पुतिन की गर्लफ्रेंड को  स्विटजरलैंड से बाहर निकालने की मांग हो रही है। आपको बता दें कि, पुतिन अपने निजी जीवन को लेकर पहले भी कह चुके है कि, इसमें मैं हस्तक्षेप की अनुमति किसी को नहीं देता और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। युद्ध के बीच पुतिन ने अपने परिवार को अंडरग्राउंड कर दिया है जहां परमाणु हथियार भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि

Crude Oil में तेजी और वैश्विक तनाव से रुपया 13 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा