रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने जापान के दावे वाले प्रशांत द्वीपों का किया दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

मास्को। रूस के प्रधानमंत्री ने सोमवार को जापान द्वारा दावा किए गए प्रशांत द्वीपों का दौरा किया और कहा कि सरकार वहां एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन इस सप्ताह रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र और साइबेरिया का दौरा कर रहे हैं, और कुरील द्वीप सोमवार को उनका पहला पड़ाव है। मिशुस्तीन ने चार सबसे दक्षिणी कुरील द्वीपों में से एक, इटुरुप पर एक अस्पताल और एक मछली संयंत्र का दौरा किया, और संयंत्र श्रमिकों से कहा कि सरकार द्वीपों पर एक विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें व्यवसाय और निवेश अधिकांश करों और सीमा शुल्कों से मुक्त होंगे।

इसे भी पढ़ें: विजय दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

गौरतलब है कि जापान उन द्वीपों पर अपने क्षेत्रीय अधिकारों का दावा करता है जिन्हें वह उत्तरी क्षेत्र कहता है। सोवियत संघ ने उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में अपने कब्जे में ले लिया था और तब से इनको लेकर विवाद बरकरार है। समझौते पर बातचीत करने के लिए दशकों से चल रहे राजनयिक प्रयासों का अब तक कोई स्पष्ट परिणाम नहीं निकल सका है।

प्रमुख खबरें

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर

Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस

धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi

तो अब शुभेंदु करेंगे गरबा मर्यादा की भी रक्षा?