यूक्रेन में भीषण संग्राम, रूसी हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब, खारकीव के अस्पताल में हुआ हमला

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ने जमकर हमला किया। इस दौरान कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं। इसके अलावा कीव में रातभर एयर साइरन बजता रहा। खारकीव में भी रूसी सैनिक दाखिल हो चुके हैं और उनके हमले में एक अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां एक तरफ रूस दावा कर रहा है कि वो सिर्फ सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। वहीं दूसरे तरफ ऐसे दावे गलत साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि अस्पताल और टीवी टॉवर को भी निशाना बनाया गया है। 

कितने लोग हुए हताहत ?

यूक्रेन में हुए युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि एक वरिष्ठ पश्चिमी खुफिया अधिकारी ने अनुमान जताया है कि 5,000 से अधिक रूसी सैनिक या तो कैद में हैं या मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना को हुए नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बताया कि उसने 136 आम नागरिकों की मौत दर्ज की है, लेकिन मृतकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक बताई जा रही है।

तानाशाह को चुकानी पड़ेगी कीमत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ पूर्व नियोजित तथा अकारण युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका उनके द्वारा पेश की गईं चुनौतियों का सामना करने को तैयार है। अपने पूरे इतिहास से हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं। वे आगे बढ़ते रहते हैं और अमेरिका तथा विश्व के लिए खतरा बढ़ता जाता है।

जो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का गठन किया गया। आपको बता दें कि अमेरिका समेत 29 अन्य देश नाटो के सदस्य हैं और इसमें अमेरिकी कूटनीति मायने रखती है। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि पुतिन का युद्ध पूर्व नियोजित और अकारण है। उन्होंने कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोचा था कि पश्चिमी देश और नाटो इसका जवाब नहीं देंगे। उन्हें लगा था कि वह हमारे घर में ही हमें बांट सकते हैं। पुतिन गलत थे। हम तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे, यूक्रेन के लिए नहीं लड़ रहे लेकिन नाटो के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे: बाइडेन  

रूसी विमानों के लिए अमेरिकी एयर स्पेस बंद

राष्ट्रपति बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन की शुरुआत यूक्रेन से की। इस दौरान सभी सांसदों ने यूक्रेन के जज्बे को सलाम भी किया। राष्ट्रपति बाइडेन ने बताया कि अमेरिका अपने एयर स्पेस को रूसी विमानों के लिए बंद कर रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य दंडात्मक कदमों के साथ उठाया गया यह कदम रूस को कमजोर करेगा।

प्रमुख खबरें

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस

RG Kar की पीड़िता की मां को BJP ने दिया टिकट, Ram Navami पर West Bengal में जमकर हुई राजनीति

दमदार पोस्टर के साथ Sanjay Dutt की नई फिल्म Aakhri Sawal की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज