शारीरिक वृद्धि वाली दवा की तस्करी करने को लेकर रूसी महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

नयी दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शारीरिक वृद्धि वाली दवा की तस्करी करने की कथित कोशिश करने को लेकर एक रूसी महिला को दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को हांगकांग से आने के बाद रोका गया था। तलाशी में उसके पास से जिपट्रोपीन दवा मिली। इसकी कीमत 32. 16 लाख रूपया आंकी गयी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की जीत और कांग्रेस की बढ़त से AAP का क्या होगा?

 

रूसी महिला का पति भारतीय है। ये दोनों लोग हरियाणा में जिम की श्रृंखला चलाते हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के साथ - साथ उसके पति को भीहवाईअड्डा के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया, जो वहां उसका इंतजार कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि यह दवा दंपती के जिम के सदस्यों में इसकी अवैध बिक्री करने के लिए तस्करी कर भारत लाई गई थी। 

इसे भी पढ़ें: संबंध बेहतर बनाने के लिए शांति वार्ता की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान के कंधों पर: हर्षवर्द्धन श्रृंगला

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी