यूक्रेनवासियों को मजदूरी के लिए रूस ले जाया जा रहा है : मारियुपोल सिटी काउंसिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

कीव| यूक्रेन की मारियुपोल सिटी काउंसिल ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि (मारियुपोल के) निवासियों को उनकी इच्छा के खिलाफ रूस ले जाया जा रहा है, जबकि एक सांसद ने दावा किया है कि उन लोगों को रूस के दूर-दराज के इलाकों में जबरन मजदूरी कराने ले जाया जा रहा है।

सिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘कब्जा करने वाले यूक्रेन से लोगों को रूस जाने को मजबूर कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मारियुपोल के कई हजार निवासियों को रूसी क्षेत्र में ले जाया गया है।’’

पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने रविवार को कहा कि पांच मार्च के बाद से 2973 लोगों को मारियुपोल से रूस ले जाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में ले जाये गये 541 यूक्रेनवासी भी शामिल हैं।

मारियुपोल सिटी काउंसिल की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है ‘‘रूस के सुदूर इलाकों में’’भेजे जाने से पहले यूक्रेनवासियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच रूसी सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गयी है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष