साल 2036 तक राष्ट्रपति बनने में जुटे व्लादिमीर पुतिन, संविधान संशोधन पर शुरू हुआ मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2036 तक पद पर बने रहने का अवसर देने संबंधी संविधान संशोधन पर सप्ताह भर चलने वाली मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई। संविधान संशोधन पर पुतिन द्वारा जनवरी में प्रस्तावित मतदान 22 अप्रैल को होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। बाद में एक जुलाई की तारीख तय की गई और मतदान केंद्र एक सप्ताह पहले खोल दिए गए हैं ताकि मुख्य मतदान दिवस पर भीड़भाड़ से बचा जा सके। दो दशक से रूस पर शासन कर रहे 67 वर्षीय पुतिन का कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: रूस की विक्ट्री डे परेड में दिखा भारतीय सेना का दम, तीनों टुकड़ियों ने लिया भाग

संविधान संशोधन के जरिये अगले दो कार्यकाल के लिए उन्हें पुनः सत्ता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। रूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है। अन्य संशोधनों में सामाजिक लाभ, स्त्री-पुरुष विवाह की परितय करना और सरकार के भीतर शक्ति के बंटवारे इत्यादि मुद्दों पर निर्णय होना है। संशोधनों को संसद के दोनों सदनों से पारित किया जा चुका है और पुतिन के हस्ताक्षर होने के बाद कानून भी बन चुके हैं। विवादास्पद संशोधनों पर मतदान करा कर इसे लोकतांत्रिक मान्यता देने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत जोड़ो यात्रा का समापन चार जून को कांग्रेस ढूंढो यात्रा से होगा : Amit Shah

Swara Bhasker Vs Kangana Ranaut | कंगना रनौत से तुलना किए जाने पर स्वरा भास्कर का आया जोरदार रिएक्शन, दोनों के बीच बड़ा अंतर बताया

Australia India relations: जासूसी के आरोप में 2 भारतीयों के निष्कासन की मीडिया रिपोर्ट पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा

Odisha Assembly Elections: ओडिशा में सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में जुटी भाजपा, 80 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य