रूस-यू्क्रेन युद्ध से यूरोपीय अर्थव्यवस्था प्रभावित, महंगाई बढ़ी: यूरोपीय संघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से आर्थिक पुनरुद्धार पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इससे ईयू के सदस्य देशों में इस साल निम्न आर्थिक वृद्धि दर के साथ महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। एक अनुमान के अनुसार, 19 सदस्यीय यूरो क्षेत्र में मुद्रास्फीति इस साल औसतन 7.6 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले अनुमान 6.1 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है। पिछले महीने उपभोक्ता कीमतों में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इसे भी पढ़ें: 'रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है!', वरुण गांधी की RBI से रसातल में जाते हुए रुपए को बचाने की अपील

यूरोपीय संघ ने बयान में कहा, ‘‘आर्थिक गतिविधियों और मुद्रास्फीति के समक्ष युद्ध की स्थिति के कारण जोखिम है। विशेष रूप से यूरोप को होने वाली गैस आपूर्ति पर अगर इसका प्रभाव बढ़ता है, तो जोखिम बढ़ेगा।’’ बयान के अनुसार, ऊर्जा के ऊंचे दाम और रिकॉर्ड महंगाई दर एक और कठिन साल का संकेत है। हाल में कोविड-19 मामलों में वृद्धि स्थिति को और बदतर बना रही है। यूरोपीय संघ के अनुसार, ‘‘क्षेत्र में महामारी बढ़ने से अर्थव्यवस्था के समक्ष नई समस्याएं पैदा होंगी...।

प्रमुख खबरें

Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम

चुनौतियों के बावजूद बढ़ती हिंदी

Idukki Murder: प्रिंस ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की मौत

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!