Ruturaj Gaikwad ने मानी हार, बोले- हमारे गेंदबाज चूके, Lucknow के बल्लेबाजों ने कमाल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स से सात विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पिच से तेज गेंदबाजों के लिए मदद को स्वीकार करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि टीम 160 से 170 रन के स्कोर की उम्मीद कर रही थी, लेकिन 180 तक पहुंचना संतोषजनक रहा। सुपर किंग्स ने पांच विकेट पर 187 रन बनाये लेकिन सुपरजायंट्स ने मिचेल मार्श की 38 गेंद में 90 रन की पारी के बूते 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। गायकवाड़ ने कहा, “बल्लेबाजी के नजरिए से इससे बेहतर शायद हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे।

उन्होंने सुपर जायंट्स को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘ कभी-कभी विपक्षी टीम बेहतर क्रिकेट खेलती है और उसे स्वीकार करना पड़ता है।’’ उन्होंने कार्तिक शर्मा की 70 से अधिक रन की पारी की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ मैचों को देखते हुए हमें भरोसा है कि हमारी बल्लेबाजी अब लय पकड़ रही है। हालांकि गेंदबाजी विभाग का आज दिन अच्छा नहीं रहा।” इस हार से प्लेऑफ में पहुंचने की टीम की उम्मीदों को झटका लगा है।

आगामी मुकाबलों को लेकर कप्तान ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य चेन्नई पहुंचकर अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा और फिर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। उन्होंने प्लेऑफ की संभावनाओं पर कहा, “स्थिति बिल्कुल साफ है और इसमें कुछ भी जटिल नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमें सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा प्रदर्शन करें और वापसी करने में सफल हों।

प्रमुख खबरें

Trump के टॉरगेट पर लॉरेंस बिश्ननोई! क्या है अमेरिका का Operation Hardball

भारत-मालदीव आर्थिक संबंधों में नया अध्याय: द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) वार्ता पूरी, अब मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर नजर

Maharashtra में UCC पर बड़ा कदम, जस्टिस Ranjana Desai की अगुवाई में कमेटी गठित

शेयर बाजार में लौटी बहार: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी रही रफ्तार