संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने सोशल मीडिया को बताया अराजकवादी, कहा- इस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने देश में मीडिया के योगदान और विकास को याद किया। इस मौके पर पीसीआई ने मीडिया से कौन नहीं डरता? विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, तमिल की पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति ने मीडिया में स्वतंत्रता के पहले से लेकर आज तक आए बदलावों की चर्चा की। सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे ‘अराजकतावादी’ बताया और कहा कि इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए, क्योंकि यह हर किसी की छवि, राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों के प्रति खतरा पैदा करता है। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप