S Jaishankar बनें विदेश मंत्री, PoK पर आया सवाल, दिया ऐसा जवाब जिससे उड़ गए सब के होश

By रितिका कमठान | Jun 11, 2024

डॉ एस जयशंकर एक बार फिर से देश के विदेश मंत्री बन गए हैं। लगातार दूसरी बार वह विदेश मंत्री के तौर पर देश को अपनी सेवाएं देंगे। एस जयशंकर ने मंगलवार 11 जून को विदेश मंत्रालय के कार्यालय में पहुंचकर देश के नए विदेश मंत्री के तौर पर कार्य भार को संभाला है। 

चीन और पाकिस्तान के साथ सुलझेगा विवाद

पाकिस्तान और चीन के साथ आगामी 5 सालों के दौरान रिश्तों पर भी ऐसे जयशंकर ने बात की। उन्होंने कहा कि हम विवादों को सुलझाने पर जोर दे रहे हैं। भारत में राजनीतिक स्थिरता है जिसका उदाहरण लगातार तीन बार की सरकार दे रही है। चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते थोड़ी अलग है। यही कारण है कि दोनों देशों के साथ समस्याएं भी अलग हैं। चीन के साथ आने वाले सालों में हम सीमा मुद्दा खत्म करने की कोशिश करेंगे। नहीं पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद और आतंकवाद का समाधान ढूंढा जाएगा। 

बता दें कि विदेश मंत्रालय की कमान एक बार फिर से एस जयशंकर को मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना बड़ी बात है। ये सम्मानजनक है। बीते कार्यकाल में इस मंत्रालय ने अच्छा काम किया। विदेश मंत्रालय ने जी20 की अध्यक्षता की, वैक्सीन मैत्री आपूर्ति की, कोविड की चुनौतियों का भी डटकर सामना किया। हम ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी जैसे बेहद अहम रेस्क्यू ऑपरेशन विदेशों में चलाए गए।

बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रालय ने जन केंद्रित काम किया है। इसके जरिए बेहतर पासपोर्ट सेवा, सामुदायिक कल्याण निधि सहायता के तौर पर देखा जा सकता है। हम ऐसा देश बनना चाहते हैं जिसपर लोग भरोसा करते है।

प्रमुख खबरें

Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा बैसाखी का त्योहार

Ganga Saptami पर करें यह महाउपाय, घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, कभी नहीं होगी धन की कमी

Healthy Breakfast Ideas । पोषण का पावरहाउस है ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चों को बनाकर जरूर खिलाएं

सुरों की आशा बनकर गूंजती रहेगी आशा भोसले