Healthy Breakfast Ideas । पोषण का पावरहाउस है ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चों को बनाकर जरूर खिलाएं

By एकता | Apr 13, 2026

बच्चों के लिए नाश्ते में क्या बनाएं? उनके टिफिन में क्या पैक करके दें? यह सवाल हर मां के लिए एक बड़ी सिरदर्दी है। सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए भी यह सवाल एक बड़ी उलझन है कि रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, जो खाने में टेस्टी और सेहत के लिए अच्छा हो। चलिए आपकी इस सिरदर्द को खत्म कर देते हैं। आज हम आपके लिए नाश्ते के पांच ऐसे बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer में कच्चे आम से बनाएं फ्रेश अमचूर पाउडर, ये DIY तरीका बचाएगा आपके पैसे

रागी के चॉकलेटी पैनकेक

अगर बच्चों को मीठा पसंद है, तो रागी पैनकेक एक शानदार विकल्प है। रागी के आटे में कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, मैश किए हुए केले, घी, दूध और वनीला एसेंस मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। तवे पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे पैनकेक तैयार करें। इसे मेपल सिरप और केले के टुकड़ों के साथ परोसें।

प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल वेफल्स

मसूर दाल को दूध और खजूर के साथ रात भर भिगोकर रखें। सुबह इसे पीस लें और इसमें थोड़ा बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। वेफल मेकर को मक्खन से ग्रीस करें और इस घोल को डालकर कुरकुरे वेफल्स तैयार करें। ताजे फलों और मेपल सिरप के साथ यह नाश्ता बच्चों को खूब पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें: लू और Heat Stroke से बचाएगा यह जबरदस्त ड्रिंक, नोट करें Coconut Pineapple Kuluki की रेसिपी

पालक और सत्तू का ढोकला

पालक, धनिया, अदरक और मिर्च का पेस्ट तैयार करें। अब सूजी, सत्तू, दही, नमक और इस पेस्ट को पानी के साथ मिलाकर घोल बना लें। अंत में थोड़ा ईनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 20 मिनट तक भाप में पकाएं। ऊपर से राई और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाएं।

अंकुरित मूंग की इडली

अंकुरित हरी मूंग को अदरक, धनिया, सूजी, दही और नमक के साथ मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण में ईनो और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंटें। अब इडली स्टैंड में थोड़ा तेल लगाएं और इस घोल को डालकर 15 मिनट तक स्टीम करें। यह हल्का और प्रोटीन युक्त नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन है।

प्रमुख खबरें

Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।