केंद्रीय बजट को एस जयशंकर ने रोजगार और विकास केंद्रित बताया, वित्त मंत्री को दी बधाई

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करते हुए इसे दूरंदेशी, रोजगार-केंद्रित और विकास-उन्मुख बताया। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा कि एक दूरदर्शी, रोजगार-केंद्रित और विकास-उन्मुख केंद्रीय बजट 2025 पेश करने के लिए एफएम सीतारमण जी को बधाई। बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप बताते हुए जयशंकर ने कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात पर बजट के फोकस पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने ट्रंप को क्यों बताया आउट ऑफ सिलेबस? भारत के दोस्त हैं या दुश्मन आसान भाषा में समझा दिया

वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये की वार्षिक आय वालों के लिए शून्य आयकर की घोषणा की, तो विपक्षी खेमे में शांति देखी गई। सीतारमण ने जब कर प्रस्तावों की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी कुछ देर तक मेज थपथपाते देखा गया। वहीं, सत्तापक्ष के सदस्य भी आयकर संबंधी घोषणाओं पर खुशी मनाते हुए मेजें थपथपा रहे थे और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे थे। हालांकि विपक्षी खेमे की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। इससे पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों का मुद्दा उठाया। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में हंगामा, छात्रों का वॉकआउट, लाठीचार्ज के बाद KEA ने जारी की सफाई

Assam बाढ़ से 1.35 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हुई

Datia विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

Bankipur सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट