विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन संघर्ष और इंडो-पैसिफिक मुद्दे पर की चर्चा, G20 के लिए मिस्र को किया आमंत्रित

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2022

 विदेश मंत्री एस जयशंकर मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वो 15 अक्टूबर को वो मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश नीति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात की है। जयशंकर ने अपने समकक्ष समेह शौकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। जिसके बाद एस जयशंकर ने कहा कि हाल के दिनों में भारत और मिस्र ने भी रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाया है। हमने अपनी वायु सेना के बीच महत्वपूर्ण अभ्यास किए और मिस्र में नियमित रूप से जहाजों का दौरा किया। इस बात पर चर्चा हुई कि हम रक्षा उत्पादन में कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। पिछले साल 7.2 बिलियन डॉलर से अधिक का हमारा अब तक का सबसे अधिक व्यापार था। आज हमने इसकी समीक्षा की और इस बात पर सहमत हुए कि और अधिक विकास की संभावनाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत और मिस्र राजनयिक संबंधों के 75 साल, जयशंकर अपने समकक्ष से 2 दिवसीय यात्रा पर इन मुद्दों को लेकर करेंगे बात

रूस यूक्रेन संकट पर बात करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन संघर्ष और उसके परिणामों और उर्वरकों, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के बारे में भी चर्चा की। हमने हिंद-प्रशांत पर अपने विचार साझा किए और फिलिस्तीन के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जी20 की हमारी अध्यक्षता इस साल शुरू हो रही है, और हमने मिस्र को अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें