G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 31 अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष अनिता आनंद से मुलाकात की और भारत-कनाडा सहयोग में ‘‘निरंतर प्रगति का आकलन किया। जयशंकर ने शुक्रवार को अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आनंद से मुलाकात की। जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद से मिलकर खुशी हुई।

जयशंकर ने बताया कि क्विरनो के साथ बैठक में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा एवं परमाणु सहयोग और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मेक्सिको के विदेश मंत्री रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज के साथ उनकी बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देना था। जयशंकर ने कहा, ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा के साथ बैठकर बातचीत करना सुखद रहा।

हमारी बातचीत में द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दे शामिल रहे। जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से मिलकर अच्छा लगा।

मैं हमेशा जर्मनी के विदेश मंत्रालय के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्साहित रहता हूं।

प्रमुख खबरें

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति

Greater Noida PNB Fraud | ग्रेटर नोएडा PNB में 10.24 करोड़ का गबन मामले में CBI ने दर्ज की FIR, महिला कर्मचारी समेत कई पर शिकंजा

विभिन्न Airlines में नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाली महिला Noida में गिरफ्तार

G20 बैठक में बोले S Jaishankar, तेल आपूर्ति में बाधा डालकर कीमतें नियंत्रित करने की हो रही कोशिश