S Jaishankar की सुरक्षा में हुआ इजाफा, Operation Sindoor के बाद हुआ बदलाव, मिली बुलेटप्रूफ गाड़ी

By रितिका कमठान | May 14, 2025

ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है जिसके बाद विदेश मंत्री एसजयशंकर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। एस जयशंकर के काफिले में अब एक बुलेटप्रूफ गाड़ी को जोड़ा गया है। ऑपरेशन सिंदूर में विदेश मंत्री जयशंकर ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। 

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया था। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों के बीच को लेकर सहमति बन गई है। भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया था। दोनों देशों के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए एस जयशंकर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई है।

 

एस जयशंकर की बुलेटप्रूक कार में होगा ये खास

विदेश मंत्री एस जयशंकर को मिलने वाली बुलेटप्रूफ गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से अहम होगी। इस गाड़ी में मोटे कांच लगे होते है। ये कांच लैमिनेटेड होते हैं। इन कांच के कारण ही गोली गाड़ी के अंदर नहीं जा सकती है। इस गाड़ी की एक खासियत है कि अगर कार का टायर पंक्चर भी हो जाए तो ये 50 किलोमीटर तक चल सकती है। ये हर हमले को झेल सकने में सक्षम बने, ये सोचकर इसे डिजाइन किया जाता है।

 

बीते वर्ष बढ़ी थी विदेश मंत्री की सुरक्षा

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बीते वर्ष अक्टूबर में बढ़ी थी। उनके पास पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा थी जिसे बढ़ाकर जेड कैटेगरी में किया गया था। अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सेना हाई अलर्ट पर बनी हुई है। बॉर्डर के अलावा देश भर में भी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर