S Jaishankar ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरून से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड कैमरून के साथ इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून से बात की। पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति और हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई।’’ इस बात की आशंका बढ़ गई है कि 12 दिन पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में तेहरान इजराइल पर हमला कर सकता है। ईरान ने इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान और इजराइल की यात्रा नहीं करने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ