यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान कर रहा भारत, 2+2 की बैठक के बाद बोले विदेश मंत्री- श्रीलंका-पाक पर भी हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत और अमेरिका के बीच 2 प्लस टू की बैठक के लिए वाशिंगटन गए थे। वहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ बैठक की। बैठक के बाद आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा शंकर ने कहा कि मानवीय स्थिति (यूक्रेन) में विभिन्न देश क्या कर रहे हैं, हमने उस बारे में बात की। हमने मार्च महीने में 90 टन राहत सामग्री दी। लेकिन अभी यूक्रेन को दवाओं की आपूर्ति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा। वाशिंगटन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि इंडो-पैसिफिक में और अधिक आर्थिक गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई। ऐसा क्या है जो विभिन्न देश, विशेष रूप से क्वाड, अधिक आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आई कठिनाइयां, पाकिस्तान में बड़े बदलाव, नेपाल, म्यांमार में हाल ही में जो हुआ, उस पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने कहा कि हमने अफगानिस्तान के बारे में और वहां क्या घटनाक्रम रहा है, इस बारे में एक दूसरे को अपडेट किया। जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारा दृष्टिकोण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट

Shardiya Navratri के 9 दिनों के लिए 9 रंगों वाले बेस्ट Traditional Outfit