S Jaishankar ने Iran से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले रोकने का किया आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत ने शुक्रवार को ईरान से दृढ़ता के साथ अपील की कि वह किसी भी हालत में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले नहीं करे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर हुई बातचीत के दौरान कहा कि भारत किसी भी पक्ष की ओर से किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है। जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘क्षेत्र में जारी संघर्ष को लेकर अराघची से बातचीत में अपनी गहरी चिंता जाहिर की।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में बताया कि फरवरी से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में 10 नाविकों सहित 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 75 अन्य घायल हुए हैं। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने कहा, ‘‘2026 में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से 10 नाविकों सहित 16 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इनमें से एक सऊदी अरब, दो कुवैत, आठ ओमान, एक इराक और चार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मारे गए।

वहीं, 75 भारतीय घायल हुए हैं, जिनमें 32 संयुक्त अरब अमीरात, 24 ओमान, चार कतर, 13 कुवैत, एक सऊदी अरब और एक इजराइल में घायल हुआ।’’ एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने जून में एक ऊर्जा परिसर में हुए विस्फोट और आग लगने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इन हमलों से इतर एक हादसे में कतर के रास लाफान गैस केंद्र में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया