मैदान पर स्‍टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर से भ‍िड़े फाफ डु प्‍लेस‍िस, देखें VIDEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड से जुड़ी घटना केवल विरोधी टीम के सामने पीछे नहीं हटने का मामला था। डुप्लेसिस चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ब्राड से बहस करते हुए बटलर से टकराते हुए दिखे। यह घटना तब घटी जब डुप्लेसिस और रासी वान डर डुसेन ने 92 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड को कुछ समय के लिये परेशानी में रखा था। इंग्लैंड ने यह मैच 191 रन से जीता। 

इसे भी पढ़ें: आनंद ने डुडा से ड्रॉ खेला, टाटा स्टील शतरंज में संयुक्त छठे स्थान पर रहे

डुप्लेसिस ने कहा कि यह मेरे और ब्राड के बीच की बात थी और उसने हम दोनों के बीच पड़ने की कोशिश की। हमारी भावना दुर्भावनापूर्ण नहीं थी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि यह कोई मसला नहीं था और तब वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि इससे डुप्लेसिस अधिक प्रतिबद्ध हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि फाफ खुद को मजबूत बनाकर क्रीज पर बने रहने के लिये इसका उपयोग कर रहा है। मेरी चिंता यह थी कि यह उनके पक्ष में जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Shaili Singh की छलांग गलत नापने का आरोप, CAS जाएगा AFI

PWD Minister Parvesh Verma को आज ही करें गिरफ्तार, Arvind Kejriwal की PM Modi से मांग

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें