Sabalenka ने चीन ओपन में कीज को हराया, शंघाई मास्टर्स में मोनफिल्स जीते

By Prabhasakshi News Desk | Oct 02, 2024

बीजिंग । महिलाओं की विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने बुधवार को यहां मैडिसन कीज को सीधे सेट में 6-4, 6-3 से हराकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने के साथ ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15 लगातार जीत की बराबरी की। तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका ने अगस्त में सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट जीतकर इस सिलसिले की शुरुआत की थी और उन्होंने पिछले महीने अमेरिकी ओपन का खिताब हासिल कर इस विजय अभियान को जारी रखा। 

दूसरी ओर जारी शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने दामिर दजुमहुर को 6-4, 6-3 से पराजित करके दूसरे दौर में प्रवेश किया। 38 वर्षीय मोनफिल्स अगले दौर में अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज का सामना करेंगे। इसके अलावा आर्थर रिंडरकनेच ने अमेरिका के रीली ओपेल्का को 6-4, 7-6 (5) से तो नीदरलैंड्स के बोटिक वॉन डे जैंड्सचुल्प ने पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 7-6 (5), 6-2 से हराया। एलेक्जेंडर मुलर ने भी एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटली के लुका नार्डी को 4-6, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

1600 ड्रोन से रूस के तेल पर बहुत बड़ा हमला, अब दुश्मनी भूल हाथ मिलाएंगे भारत-चीन!

Festive Season में ट्रिप के दौरान बैग में रखें ये Skincare Products, चेहरा पर बना रहेगा नूर!

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin के स्वागत में Meerut Toll Plaza पर सजी बुलडोज़र की कतार

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने वाले दुनिया भर में फैलाते जा रहे हैं अशांति! यह एक गंभीर आत्मचिंतन का अवसर?