सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विदेश नीति का भी मूलमंत्र: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया को गति देने के लिये सरकार का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ ही विदेश नीति का भी मार्गदर्शी सिद्धांत है। जयशंकर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती छह महीनों के दौरान विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार की अब तक की उपलब्धियों का बृहस्पतिवार को राज्यसभा में ब्योरा पेश करते हुये यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना को ''रिमोट कंट्रोल'' से CM की कुर्सी तक पहुंचाने वाले उद्धव

जयशंकर ने जी-7, कोप, आसियान और ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों सहित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भी भारत ने इस दृष्टिकोंण को स्पष्ट किया है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा से कोई समझौता किये बिना विश्व समुदाय के साथ आगे बढ़ने के लिये तत्पर है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और तकनीकी क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को विश्व समुदाय ने स्वीकार किया है। विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका, रूस, चीन और जर्मनी सहित विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ हुयी द्विपक्षीय बैठकों की जानकारी देते हुये बताया, ‘‘कुल मिलाकर इस सरकार के कार्यकाल के पहले छह महीनों में हमने अपनी पड़ोसी प्रथम की नीति पर पुन: बल दिया, सभी प्रमुख देशों के साथ अपने संबंधों को उच्चतम स्तर पर प्रबल किया, खाड़ी दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीकी क्षेत्रों के साथ अपने संबंधों का विस्तार करने के लिये कार्य किया।’’ उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘हमारी सरकार ने हमेशा हमारी विदेश नीति के प्रयोग में अपनी स्वतंत्रता और स्वायत्तता बनाये रखी है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारे राष्ट्रीय हित हमारी विदेश नीति के उद्देश्यों को निर्धारित करें।’’ 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा