पिछले आठ साल में मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास हुआ :योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि 2014 से पहले लोगों में अविश्वास का भाव था और अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। यहां भाजपा मुख्यालय में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति बदल गई जब मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सत्ता में आई। आदित्यनाथ ने कहा, 2014 से पहले सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास का भाव था।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत! विदेश जाने की इजाजत मिली, जल्द निकलेंगी अबू धाबी

उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने के लिए नारे तो लग रहे थे , लेकिन पिछले कई सालों में गरीबी हटाने के लिए कुछ नही किया गया, उनके लिए और रोटी, कपड़ा और मकान के लिए भी कुछ ठोस नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?