Sachin Khilari ने Asian Para Games में नया रिकॉर्ड बनाकर जीता Gold, भारत का क्लीन स्वीप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

सचिन सरजेराव खिलारी ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले सचिन ने इस तरह से पिछले एशियाई पैरा खेलों में जीते गए अपने स्वर्ण पदक का अच्छी तरह से बचाव किया। उन्होंने अपने छठे और अंतिम थ्रो में 15.87 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया और 15.67 मीटर के खेलों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer बोले- अभिषेक और सैमसन के रहते Vaibhav Suryavanshi को मौका मिलना आसान नहीं

Delhi AQI 233 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Bhubaneswar में विसर्जन पर DJ बजाया तो दुर्गा पूजा समितियों पर दर्ज होगा आपराधिक केस

Yemen के Taiz शहर में Houthi हमला, रिहायशी इलाके में दो किशोरियों की मौत