Sachin Pilot- समझ से परे है कि वे महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू क्यों नहीं करना चाहते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2023

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले लाया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस विधेयक को पारित होने के साथ ही लागू कर देना चाहिए।

’ पायलट ने मंगलवार रात मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर सरकार की मंशा सही होती तो वह सभी से बात करती।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पार्टी के नए कार्यालय की आधारशिला रखने के लिए जयपुर आएंगे।

खरगे और गांधी 23 सितंबर को जयपुर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।’’ इस साल कोटा में छात्र आत्महत्याओं की रिकॉर्ड संख्या पर बोलते हुए, पायलट ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है और कारण जानने के लिए काउंसलिंग के साथ-साथ उचित जांच भी की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए