राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का वार, बोले- चरमरा गई है कानून व्यवस्था, चरम पर नौकरशाही

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राजस्थान में नौकरशाही हावी हो चुका है। आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के 10 महीनों में, आम चुनाव हो चुके हैं, कानून व्यवस्था चरमरा गई है, नौकरशाही चरम पर है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, सीएम अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं, और यह भ्रम केवल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana को केसी वेणुगोपाल ने बना दिया था अय्याशी का अड्डा, अपने महिला मित्रों की...पत्रकार के संगीन दावे से कांग्रेस में कलह मचना तय

पायलट ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का वोट ‘शेयर’ बढ़ा है और मैं समझता हूं कि जितने वोट भाजपा को मिले उतने ही हम लोगों को मिले तो हमारा वोट बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस का मत प्रतिशत घटा है लेकिन इसका कोई नकारात्मक प्रभाव बाकी राज्यों मे पड़ेगा ऐसा मैं नहीं मानता क्योंकि महाराष्ट्र में एक मजबूत गठबंधन पहले से है और झारखंड में भी गठबंधन काफी मजबूत है।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा