उत्तर प्रदेश रवाना हुए सचिन पायलट, सीतापुर और लखीमपुर जाने का करेंगे प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

नयी दिल्ली। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार सुबह सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के सीतापुर रवाना हो गए जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि पायलट आज सुबह जयपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए सीतापुर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर की घटना को कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के मौके के रूप में देख रहे हैं राहुल: भाजपा

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता