सत्ता में लौटने की सचिन पायलट की शपथ पूरी, पहना साफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

 जयपुर। कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद ही साफा पहनने की प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की सौगंध पूरी हो गयी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पायलट ने सोमवार को अल्बर्ट हाल प्रांगण में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और शपथ के समय उन्होंने पारंपरिक राजस्थान साफा पहना हुआ था। पायलट ने पिछले दिनों बताया था कि 2014 में पार्टी की हार के बाद उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं करेगी वह साफा नहीं पहनेंगे। उन्होंने खुद को साफे से दूर करने का फैसला किया जो कि संस्कृति का एक प्रतीक है।


यह भी पढ़ें: गहलोत ने CM और सचिन पायलट ने डिप्टी CM के तौर पर ली पद की शपथ

पायलट ने जनवरी 2014 में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य में बुरी तरह पराजित हुई। इस विधानसभा चुनाव में पायलट ने टोंक सीट से जीत दर्ज की। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था और उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह