राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, सोनिया गांधी से हो सकती है मुलाकात, अटकलों का दौर जारी

By अंकित सिंह | Sep 27, 2022

राजस्थान में सियासी उठापटक सर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में हाल में घटित सियासी घटनाक्रम पर कई सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, पायलट की करीबी सूत्रों का दावा है कि वह अपने व्यक्तिगत काम से दिल्ली आए हैं। सचिन पायलट के दिल्ली दौरे को लेकर वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि सचिन पायलट दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, राजस्थान में सियासी घटनाक्रम तब शुरू हुआ, जब दिल्ली से पर्यवेक्षक के तौर पर अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की संभावना थी। 

इसे भी पढ़ें: पायलट का आलाकमान को आश्वासन! विधायकों को साथ लाना मेरी जिम्मेदारी, गहलोत को अध्यक्ष के साथ नहीं रहना चाहिए CM

दूसरी ओर सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट के बीच वार-पलटवार का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गहलोत समर्थक प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए थी जो मानेसर गए थे। विधायक सोनिया जी के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। मीडिया के जरिए धारणा बनाकर PM या CM की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकते, जनता का विश्वास जीतने के लिए संघर्ष करने पड़ते हैं। राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने कहा कि मेरी निजी राय में राजस्थान का मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा दूसरा और कोई नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav