सचिन पायलट ने कहा- 'डबल इंजन सरकार' जल्द पटरी से उतरेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2022

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) की “दोहरे इंजन वाली सरकार” जल्द ही पटरी से उतर जाएगी। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पार्टी 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों में भी हारेगी। पायलट ने दून और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कुल्लू सहित कई जगह चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया।

एक चुनावी रैली में पायलट ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार का प्रदर्शन खराब रहा है और यह पांच साल पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को चुनने का आग्रह किया क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक विश्वसनीय विकल्प है। कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा ने पिछले पांच सालों में राज्य के लिए कुछ नहीं किया है।” उन्होंने कहा, “अगर वे पिछले पांच वर्षों में अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग सकते तो दिल्ली से इतने नेताओं को नहीं बुलाते।”

पायलट ने भाजपा के घोषणापत्र को ‘लीपा-पोती’ करार दिया जिसमें उसने पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे को दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा, “पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) ने हिमाचल प्रदेश में जड़ें जमा ली हैं और लोग इसके बारे में भावुक हैं। लेकिन भाजपा इसे लेकर भ्रम पैदा कर रही है। इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए क्योंकि ओपीएस एक प्रतिबद्धता है जो कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से की है और इसे हमारी सरकार बनने के बाद तुरंत पूरा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा