WPL 2023 का फाइनल देखने पहुंचे क्रिकेट जगत के दिग्गज, Sachin Tendulkar के अलावा Mumbai Indians की टीम ने देखा मुकाबला

By रितिका कमठान | Mar 27, 2023

महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में कई इतिहास रचे गए। इस मुकाबले में दुनिया भर में पहली बार महिलाओं के लिए आयोजित किसी लीग का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मुकाबले के दौरान अपनी अपनी पसंदीदा टीम को समर्थन करने के लिए की दिग्गज भी पहुंचे थे।

 पहली बार आयोजित हो रही लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा। इस टूर्नामेंट में लगातार शुरुआती मुकाबलों को जीतकर मुंबई इंडियंस ने साबित कर दिया था की वो टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने ही आई है। फाइनल मुकाबले में शिखा पांडे और राधा यादव के बीच दसवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 131 रन बनाये। मगर शिखा और राधा की साझेदारी भी दिल्ली को ट्रॉफी नहीं दिलवा सकी।

 जवाब में मुंबई ने तीन गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 134 रन बनाये। स्किवेर ब्रंट ने एक छोर संभालकर 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 39 गेंद में 37 रन की पारी खेली। आखिर में एमेलिया केर ने आठ गेंद में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 74 रन था। इसके बाद छह विकेट पांच रन के भीतर गिर गए और 16वें ओवर के बाद स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया। मुंबई के विदेशी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिनमें से हीली मैथ्यूज ने चार ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट लिये जबकि इसाबेल वोंग ने 42 रन देकर तीन और एमेलिया केर ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये। दिल्ली के लिये शिखा और राधा ने 52 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। शिखा ने 17 गेंद में नाबाद 27 और राधा ने 12 गेंद में नाबाद 27 रन की पारी खेली। शिखा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि राधा ने दो चौके और दो छक्के जड़े। 

प्रमुख खबरें

UPI Payment Charges पर नया Notification: क्या Merchants और Consumers की जेब पर पड़ेगा असर?

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन