Virat Kohli के 50वें शतक से गदगद सचिन तेंदुलकर, बोले- बेहद खुश हूं, एक भारतीय ने तोड़ा मेरा रिकॉर्ड

By अंकित सिंह | Nov 15, 2023

आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है। विराट कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक बनाया। यह उनका 50वां वनडे शतक भी है। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उनके 50 शतक हो गए। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसको लेकर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हँसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया है।'

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli और Kane Williamson ने की वर्ल्ड कप के स्पेशल क्लब में एंट्री, कोहली बने पहले भारतीय खिलाड़ी

कोहली ने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर दो रन के साथ 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने करियर की 279 वीं पारी में शतकों का अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में महान तेंदुलकर की मौजूदगी में यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह है कि तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 15 नवंबर (2013) को ही आखिरी बार भारत के लिए बल्लेबाजी की थी। यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर(2003 में 673 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। कोहली इस दौरान मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (591) को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। 

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar