सचिन तेंदुलकर ने कोविड 19 से निपटने के लिये दिये 50 लाख रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रुपये दान दिये हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिये देशवासियों से अपील की है कि कोराना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के साथ अछूतों की तरह बर्ताव नहीं करें। भारतीय खिलाड़ियों में से कई ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि कई ने चिकित्सा उपकरण दिये हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था। एक सूत्र ने बताया, ‘‘सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।’’ युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये एक लाख रुपये दिये हैं। पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: मौजूदा विदेश व्यापार नीति 30 सितंबर तक लागू रहेगी

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज, हल्की बारिश के आसार

Rupee कमजोर होकर US Dollar के खिलाफ 95.42 पर पहुंचा, कच्चे तेल में तेजी बनी वजह

Praggnanandhaa ने Sinquefield Cup में सिंदारोव को हराया, हासिल की पहली जीत