NCP प्रमुख शरद पवार से मिले सचिन तेंदुलकर, नहीं हुई राजनीति पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से उनके आवास सिल्वर ओक  पर मुलाकात की। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई और इस दौरान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सचिन ने पुलवामा हमले के बाद विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का पक्ष लिया था, जिसपर भाजपा के समर्थकों ने उन्हें ट्रोल किया था। हालांकि शरद पवार ने सचिन का बचाव किया था और उसी पृष्ठभूमि में यह शिष्टाचार मुलाकात हुई।

पुलवामा हमले के बाद जब यह मांग उठ रही थी कि भारत को आगामी विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिये तब तेंदुलकर ने कहा था कि वह पाकिस्तान को बिना मैच खेले दो अंक देने के पक्षधर नहीं हैं। इस दौरान जब सचिन की आलोचना हो रही थी तो पवार ने यह कहते हुए उनका बचाव किया था कि तेंदुलकर पर हमला करने वालों को यह याद रखना चाहिये कि उन्होंने पाकिस्तान को पीटकर ही अपना करियर शुरू किया था।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास