मानसून सत्र में पहली बार राज्यसभा में आये तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2017

मास्टर ब्लास्टर और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सचिन तेंदुलकर वर्तमान मानसून सत्र में पहली बार उच्च सदन में दिखायी दिये और प्रश्नकाल के दौरान पूरे समय सदन में रहे। तेंदुलकर आज उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान आये। उन्होंने पूरा प्रश्नकाल काफी गौर से देखा। इस दौरान मनोनीत सदस्यों की पंक्ति में उनके साथ मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम भी बैठी हुई थीं। हालांकि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

सदन में बीच बीच में कुछ सदस्य मशहूर फिल्म अभिनेत्री रेखा, तेंदुलकर एवं अन्य नामी विख्यात हस्तियों एवं मनोनीत सदस्यों के सदन में प्राय: नहीं आने का मुद्दा उठाते रहे हैं। वर्तमान सत्र में भी सपा के नरेश अग्रवाल सहित कुछ अन्य सदस्यों ने इसी मुद्दे को उठाया था। तेंदुलकर को 27 अप्रैल 2012 को उच्च सदन में मनोनीत किया गया था और उनका कार्यकाल 26 अप्रैल 2018 को समाप्त हो रहा है।

 

प्रमुख खबरें

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े