Vaibhav Suryavanshi Century: सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी बल्लेबाजी देख हैरान रह गए Sachin Tendulkar, कह दी बड़ी बात

By रितिका कमठान | Apr 29, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हर तरफ सिर्फ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त इतिहास रच दिया है। तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वैभव ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। ये शतक उन्होंने 35 गेंदों में जड़ दिया। इस शानदार पारी को देखकर खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी वैभव की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। सचिन तेंदुलकर ने वैभव की सोच की तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी इस उपलब्धि को हासिल ऐसे ही नहीं कर सके है। इसके पीछे उनकी बीते तीन चार महीनों की कड़ी मेहनत है। वैभव के शतक के दम पर और यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी दमदार पारी को देखते हुए 210 रन का लक्ष्य राजस्थान ने 25 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था।

जीत के बाद दिया बयान

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद वैभव को ही मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। तीन पारियों में आईपीएल में मेरा पहला शतक है। मैं बीते तीन चार महीनों से लगातार प्रैक्टिस कर रहा था जिसका फल अब मिल गया है। मैं मैदान पर नहीं बल्कि गेंद पर ज्यादा फोकस रखता हूं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद