मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर शिवसेना ने खड़ा किया सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

मुंबई। शिवसेना ने सोमवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी एक कार पाए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया जाना महाराष्ट्र पुलिस का ‘‘अपमान’’ है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया कि जब महाराष्ट्र पुलिस की जांच करने की काबिलियत और बहादुरी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, तब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ईशान किशन जिसने अपने डेब्यू में दिखाया धुंआधार प्रदर्शन, कोहली के साथ मिलकर इंग्लैंड के खिलाफ दिलाई जीत

वाजे ने 63 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मारा है। शिवसेना ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि जब राज्य पुलिस की जांच करने की काबिलियत और बहादुरी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, तो ऐसे में एनआईए जिलेटिन की 20 छड़ें मिलने के मामले की जांच कर रही है। संपादकीय में कहा गया, ‘‘एनआईए द्वारा वाजे को गिरफ्तार किया जाना राज्य पुलिस का अपमान है और ऐसा जानबूझकर किया गया। जो लोग इस बात पर खुशी जता रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’ मुखपत्र में सच के जल्द सामने आने की उम्मीद जताई गई है।

संपादकीय में कहा गया है कि राज्य सरकार ने विस्फोटकों से भरा वाहन मिलने और हिरेन की मौत के मामलों की जांच एटीएस को सौंप दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने विस्फोटकों के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। शिवसेना ने कहा कि इसके लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं थी। उसने कहा कि यह अब भी ‘‘रहस्य’’ है कि विस्फोटक पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) कैसे पहुंचे और उन्होंने (2019 में) 40 जवानों की जान ले ली। उसने कहा, ‘‘कश्मीर घाटी में हर रोज विस्फोटक मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग