मनसुख हिरन की हत्या में शामिल था सचिन वाजे, उसकी हिरासत मांगेंगे: एटीएस प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या में शामिल था और उसकी हिरासत मांगने के लिए अदालत से संपर्क किया जाएगा। एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें उसकी (वाजे) हिरासत की जरूरत है और हम अदालत से संपर्क करेंगे।’’ इससे पहले, एटीएस ने आज कहा कि उसने हिरन की हत्या के मामले के संबंध में दमन से एक कार जब्त की है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र की पंजीकरण संख्या वाली वॉल्वो कार सोमवार को जब्त की गई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका मालिक कौन है। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी मिलने के मामले में गिरफ्तार वाजे 25 मार्च तक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है। उस वाहन में जिलेटिन की छड़ें थीं।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा