नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद तैराकी कोच बर्खास्त, देश के किसी भी कोने में नहीं मिलेगा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

नयी दिल्ली। गोवा के एक तैराकी कोच को नाबालिग लड़की द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद बर्खास्त कर दिया गया जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया। गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत कोच सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: रीजीजू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में निशानेबाजी को शामिल करने के लिए लिखा पत्र

जीएसए ने पुष्टि की कि गांगुली का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। जीएसए के सचिव सैयद अब्दुल माजिद ने कहा कि हमने वीडियो देखने के बाद सुरजीत का अनुबंध तुरंत प्रभाव से खत्क कर दिया है। लड़की और कोच दोनों बंगाल से ही हैं। ’’गांगुली को जीएसए ने ढाई साल पहले नियुक्त किया था। 

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग