प्रियंका- फरहान के साथ द स्काई इज पिंक नजर आएंगी राजश्री देशपांडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2018

पणजी। सेक्रेड गेम्स से चर्चित राजश्री देशपांडे ने कहा है कि वो प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म "द स्काई इज पिंक" में संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगी। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से इतर अभिनेत्री ने पीटीआई से कहा कि निर्देशक शोनाली बोस ने उनसे फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया। उन्होंने कहा कि शोनाली मेरी अच्छी दोस्त हैं, ऐसे में मैं उनको ना नहीं कह सकी। राजश्री देशपांडे फिल्म महोत्सव में राहुल बोस, दिव्या दत्ता पंकज त्रिपाठी और निला मदहाब पांडा के साथ 'रि-डिफाइनिंग स्टोरीज' पैनल चर्चा का हिस्सा थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस फिल्म में बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘दिल्ली के दिन, द स्काई इज पिंक।’ 

प्रियंका चोपड़ा भी बहुत जल्द निक जोनस से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में इन दिनों जुटी हुई हैं। लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद प्रियंका को उनका काम बखूबी याद है. वो अपने काम को लेकर काफी सजग रहती हैं। शादी से पहले अब प्रियंका ने अपने अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का सोचा है।

प्रमुख खबरें

साल का अंतिम दिन: 31 दिसंबर को इन राज्यों में बैंक बंद, न्यू ईयर पर भी लंबी छुट्टियां, पूरी लिस्ट यहां पर है

Tamil Nadu: AIADMK का आरोप, राज्य में नशे की लत फैलने से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था

Michael Vaughan ने ख्वाजा से कहा: अपनी शर्तों पर सिडनी में Ashes Test से लो संन्यास!

नए साल के जश्न की तैयारी में दुनिया, इधर भारत ने बैक-टू-बैक दो प्रलय मिसाइल दाग दी, दुश्मन के खेमे में मची खलबली