भाजपा नेताओं की हत्या मामले में बोले जेपी नड्डा, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने को देश के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना हमले में आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। परिवारों के प्रति संवेदना।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर